अवैध उत्खनन के मामले में 40 हाइवा जप्त, राजस्व और पुलिस विभाग की कारवाई

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन एवम परिवहन के मामले में 40 हाइवा राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कारवाई में जप्त किया गया है।

Chhattisgarh Crimes

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि ग्राम बरबसपुर रेत घाट में अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते 40 हाइवा पकड़ी गई है। देर रात से जारी कारवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कारवाई की।अभी 32 गाडियां रेत घाट पर खड़ी है जबकि 2 गाड़ियों को कोतवाली में खड़ा किया गया है। परिवहन के दौरान बाकी गाड़ी रास्ते में खड़ी की गई है। मौके पर पाए गए 9 ड्राइवर को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। अग्रिम करवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है।

Chhattisgarh Crimes

उल्लेखनीय है की गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। राजस्व अधिकारी उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित किया था और रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे।

Chhattisgarh Crimes