दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। जिले में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख के इनामी माओवादी को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली का नाम बुधराम मरकाम है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। बुधराम कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में इस पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि जवानों ने शव भी बरामद कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण इलाके में वर्दीधारी माओवादियों के होने की सूचना पर सोमवार की रात दंतेवाड़ा के DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस बीच जवान जब जबरामेटा के जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जवाबी कार्रवाई में सुराक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसमें मारे गए एक नक्सली बुधराम का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि,मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।