
भिलाई नगर! श्री नारायण गुरु शिव मंदिर सेक्टर 4 में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सुप्रसिद्ध पुजारियों द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर 5000 पंच सहस्त्र महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है अब तक 2500 से अधिक लोगों ने पंच सहस्त्र बहादुर रुद्राभिषेक के लिए अपना पंजीयन करा लिया है, आयोजन समिति का लक्ष्य है की महा रुद्राभिषेक में 5000 लोग शामिल होंगे इसके लिए 1000 की राशि पंजीयन हेतु रखी गई है इसके अलावा पूजा की सामग्री मंदिर समिति द्वारा प्रदान की जाएगी इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष वी.के. बाबू ने आयोजित पत्रकार वार्ता में दी ।
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि एक धार्मिक त्योहार है हिंदू धर्म के प्रमुख देवता महादेव शिव जी के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है इस दिन शिव भक्तों एवं शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत उपवास रखते हैं और विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं इस वर्ष आयोजन समिति द्वारा दक्षिण भारत के पुजारियों की उपस्थिति में प्रमुख पुजारी पंडित प्रकाश शर्मा के साथ 4 से अधिक पंडितों द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 के तहत महा रुद्राभिषेक का आयोजन संपन्न होगा इस दौरान इस्पात नगरी भिलाई के नेहरू नगर पूर्व निवासी शिवभक्त गोपाल खंडेलवाल द्वारा इस दफा 51 नदियों का जल महारुद्राभिषेक के लिए मंदिर समिति को प्रदान किया जाएगा ।
महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 के लिए आज 15 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी गई है इस दौरान श्रद्धालु महाद्वादश ज्योतिर्लिंग त्रिकाल कलश पूजा के लिए 8000 की राशि जमा कर भाग ले सकते हैं, इसके अतिरिक्त अष्ट देव महा गणपति हवन ,महामृत्युंजय हवन, पंच सहस्त्र महा रुद्राभिषेक, दूध अभिषेक, दही अभिषेक,पंचामृत अभिषेक, घी अभिषेक, मधु अभिषेक, गन्ना रस अभिषेक,डाब अभिषेक , पनिनीर अभिषेक, भस्म अभिषेक, महाद्वादश कलश अभिषेक ,दीप पूजा, अंग वस्त्र नाग देवताओं के लिए दूध ,जलधारा,पीनविलक्व दीप प्रज्वलन का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किया जा रहा है।
पंच सहस्त्र महा रुद्राभिषेक का आयोजन तीनों में संपन्न होगा, प्रत्येक चरण में 1600- 1600 से अधिक लोग शामिल होंगे, प्रथम चरण सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक ,द्वितीय चरण सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक, एवं अंतिम चरण सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक संपन्न होगा, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष होने वाले भोजन कार्यक्रम इस वर्ष इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है भोजन के स्थान पर महा भंडारा में खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालु जनों को प्रदान किया जाएगा, पत्रकार वार्ता में उपस्थित पं. प्रकाश शर्मा ने बताया कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों के कारण अपने जीवन के किसी ना किसी चरण में किसी न किसी संकट से गुजर ना ही पड़ता है लेकिन इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पढ़ना चाहिए ऐसी कई समस्याओं का सामना करने वाले भक्तों के लिए इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 5000 पंच सहस्त्र महा रुद्राभिषेक का आयोजन श्री नारायण गुरु शिव मंदिर में आयोजित किया गया है रुद्राभिषेक को करने और दीर्घकालिक समाधान प्राप्त करने का अच्छा अवसर है रुद्राभिषेक करने से मनोकामना जल्दी पूरी होती है रुद्राभिषेक कोई भी कष्ट ग्रहों की पीड़ा दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है।
पत्रकार वार्ता में श्री नारायण गुरु शिव मंदिर के महासचिव के.एस. चंद्रन, उपाध्यक्ष सी. बीजू के अलावा टी.यू.सुनील, पी.एस. सुरेश सी.एन. उल्लास के.वी प्रकाशचंद्र, विजेंद्र ताती प्रमुख रूप से उपस्थित थे।