रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर समेत प्रदेश के अगल अलग जिलों के गुमशुदा बच्चों के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया है। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के तहत 504 गुमशुदा बच्चों को तलाश कर परिजनों वापस सौंपा गया है।
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत 1 जनवरी से 31 जनवरी को 2024 तक चलाया गया था। पुलिस ने पूरे अभियान में 50 बालक एवं 454 बालिकाओं का रेस्क्यू किया है। इसमें रायपुर के भी 36 बच्चे हैं।
ऑपरेशन मुस्कान अभियान में सबसे ज्यादा बच्चे दुर्ग जिले के मिले हैं। देश के अलग-अगल राज्यों से जिले के 93 बच्चों की तलाशकर लाया गया। और उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया। बलौदाबाजार से 58, बिलासपुर के 41 और बाकी जिलों से गुम बच्चों को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस अभियान में 2 लड़कियां ऐसी भी जो 12-13 साल पहले गुम हुई थी। जिन्हें ओडिशा से ढूंढ निकाला गया।
एडिशन एस पी लखन पटले ने बताया कि रायपुर पुलिस के द्वारा प्रयास करते हुए 36 बच्चों की तलाश करने में सफलता पाई। जिसमें 8 बालक 26 बालिकाओं को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जैसे शिकायत आती है हम 363 के तहत मुकदमा दर्ज करते हैं। बच्चों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपा जाता है।
पुलिस के मुताबिक इस अभियान के को लेकर प्रदेश के हर जिलों में टीम बनाकर टीम को दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में जाकर बच्चों की तलाश की और बच्चों के उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।