70 साल का है दूल्हा, 55 की दुल्हन, अस्पताल में हुआ लव बच्चों ने शादी करा दी

Chhattisgarh Crimes

भोपाल। हमारे देश में शादी को उम्र से जोड़ा जाता है। जबकि शादी दिल की चीज है। दिल की कोई उम्र नहीं होती। प्यार तो कभी भी हो सकता है। मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी गांव में एक दिलचस्प शादी हुई। हुआ ये कि एक बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज करवाने गए। वहां उन्हें एक वृद्ध महिला से लव हो गया। फिर क्या था। घर वालों ने दोनों की शादी रचा दी। पता है दूल्हे की उम्र 70 साल है और वहीं दुल्हन की उम्र 55 साल।

अस्पताल में करवाने गए थे इलाज

दरअसल, 70 वर्षीय ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से। तीन दिनों के बाद ही दोनों एक अहम फैसले पर पहुंच गए। मुलाकात के बाद दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची।

आटो से ले आए घर

बता दें कि ओमकार सिंह के चार बेटे हैं। बाद में वो गुड्डीबाई को आटो से अपने घर ले लाए। उन्होंने बच्चों के सामने उनके साथ रहने की इच्छा जताई। फिर गांव वालों और ओमकार सिंह के बेटे और बहुओं ने उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। उनकी शादी करवाई गई। जानने वाले लोग खुशी में शामिल हुए। बता दें कि 3 वर्ष पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया था।