गुजरात के वडोदरा में नाव पलटने से 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत, कई लापता

Chhattisgarh Crimes

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में नाव पटलने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हरनी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई है। कई बच्चे पानी में डूब गए हैं। प्राथमिक सूचना के अनुसार, अब तक 13 बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। कई बच्चे लापता बताये जा रहे हैं। डूबने वालों में दो टीचर भी शामिल हैं जिनकी मौत हो गई है।

नौकायन के लिए आए थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, हरणी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए स्कूली बच्चों को लेकर एक स्कूल के टीचर आए हुए थे। नाव में 23 बच्चे और चार टीचर थे। यानी की 27 लोग नाव में सवार थे। अभी तक कुल 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 13 बच्चे और दो टीचर बचाए जा रहे हैं। बाकी 14 लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नाव चलाने वाले के बारे में भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हरनी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए बच्चे किस स्कूल के थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य समाप्त हो जाने के बाद मृतकों की पहचान की जाएगी और उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल अभी प्रशासन का ध्यान बचाव कार्य पर है।