प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले शव

Chhattisgarh Crimes

सूरजपुर । सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवगई के स्कूल पारा में एक महुआ पेड़ में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना बुधवार के दोपहर करीब चार बजे की है। नवगई के स्कूल पारा में चन्द्रभान के महुआ पेड़ में बुधवार को दोपहर में एक युवक और एक युवती की लाश फांसी लगे हालत में देखी गई। फांसी का फंदा टूटने से युवती का शव नीचे गिर गया था। मृतक युवती की पहचान ग्राम पीढ़ा माझापारा निवासी अनिता पुत्री समल घसिया 18 वर्ष के रुप मे की गई। वही मृतक युवक की पहचान ग्राम नवगई माझापारा निवासी शिवलाल पिता देवशरण गोंड़ 22 वर्ष के रूप में की गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।