
सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र बिहारपुर के मोहरसोप में तेंदू पत्ता तोडने गई महिला की मौत हो गई है। महिला कोल्हुआ की रहने वाली जयवती साहू 43 वर्ष की बताई जा रही है। गांव में तेंदू पत्ता की तुडाई बंद हो जाने पर वह अपने मायके मोहरसोप गई, वहा पहाड पर तेंदुपत्ता तोड़ने का काम चल रहा था तो वह शामिल हो गई. पहाड़ में तेंदू पत्ता तोड़ते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरी गई, सर में लगी चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहां मौजूद परिजनो ने पुलिस को सूचना देकर मोहरसोप अस्पताल ले गये जहा पर पंचनामा के बाद शव का पीएम कराकर परिजनो को सौप दिया है। मृतका की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में है, अगले महीने की 11 तारीख को मृतिका की बेटी की शादी तय हुई है, शादी की वजह से जहां एक और परिवार में खुशी का माहौल था तो वही इस हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई है।