अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, दोस्त निकला हत्यारा

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है. साथ ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या महज पैसों के लेन देन के चलते कर दी. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजिम थाना क्षेत्र के चौबेबांधा गांव में बीते बुधवार को युवक तोमन पटेल की लाश मिली थी. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी. पुलिस ने संदेह के दायरे में मृतक के दोस्त कमल पाल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोस्त ने अपना जुर्म कबूल किया.

Chhattisgarh Crimes