अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले समेत कई बड़ी हस्तियां बीजेपी में शामिल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़ी हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई.

बीजेपी में शामिल निर्दलीय पार्षद अमर बंसल के साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता।

रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी के साथ इंजीनियर डॉक्टर वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी भाजपा जॉइन किया है। प्रदेश के 300 से ज्यादा मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार, कृषक, समाजसेवी, व्यापारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश की दशा और दिशा को खराब की। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने का काम करेंगे। आप सभी के आने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी और सबका फिर से मैं स्वागत करता हूं और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता।