कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भाव सिंग साहू एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुंदुर वनांचल के विशेष पिछड़ी जनजातियों के बीच

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा, छुरा

छुरा। गरियाबंद जिले का छुरा विकासखंड विशेष कर आदिवासियों के मूलनिवास क्षेत्र के रुप में जाना जाता है जहां आज भी विशेष पिछड़ी जनजाति कमार व भुंजिया सम्प्रदाय के लोग निवासरत्त हैं, जो स्वयं को जल जंगल और ज़मीन से जुड़े हुए मानते हैं और अपने जीवन यापन हेतु प्रकृति प्रदत्त संसाधनों पर विशेष रूप से निर्भर रहतें हैं, विभिन्न औसरों पर इन जनजातियों द्वारा किये जाने वाले सामाजिक धार्मिक व आर्थिक क्रियाकलाप आम जनमानस को आकर्षित करती हैं लेकिन वास्तविकता कुछ और ही होती है जिसमें जीवन निर्वाह में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है इन्हीं कठिनाइयों से रूबरू होने एक दिवसीय आक्समिक दौरे पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू इनके बीच पहुंचे।

Chhattisgarh Crimes

सर्वप्रथम ग्रामपंचायत देवरी पहुंच कर पांच बार के राज्यस्तरीय व दो बार के राष्ट्रीय स्तर के कला व संस्कृतिक सम्मान से सम्मानित जननायक कमार नृत्य देवरी के अचेन्द्र कमार व उनके पुरे समुह से मुलाकात किया जिसमें उनके समस्या से अवगत होते हुए कार्यवाही के आश्वाशन के साथ उनके कला प्रतिभा की सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचने का बात कहा गया।

Chhattisgarh Crimes

इसके बाद जिला अध्यक्ष व उनके साथियों का काफिला ग्रामपंचायत कोपेकसा के आश्रित गांव सुखरीडबरी पहुंचे जहां केवल 22 परिवार निवास करतें हैं जिसमें से 20 परिवार राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले भुंजिया सम्प्रदाय के लोग हैं भुंजिया जनजाति के लोग अपने विशेष धार्मिक व सामाजिक मान्यताओं के कारण पुरे देश विदेश में जाने जातें हैं यहां के निवासियों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष अपने विभिन्न समस्याओं को रखे जिसमें, ग्राम पंचायत कोपेकसा व ग्राम चिंगरमाल पक्की पहुंच मार्ग, प्राथमिक स्कूल भवन के जर्जर हो जाने पर प्रशासन द्वारा उसे लगभग एक वर्ष पूर्व गिराने की बात ही गई जिसमें आज तक पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है इस स्थिति में स्कुली बच्चे पहले से जर्जर हो चुके एक और भवन में मजबुरन जानजोखीम में डालकर शिक्षा अर्जित करनें को मजबुर हैं, टिकरा पारा में पेयजल हेतु हैंडपंप की आवश्यकता व नल-जल योजना के तहत घर में नल व्यवस्था की मांग, हमर गांव हमर जगंल योजना के अन्तर्गत उद्यानीकी विभाग द्वारा अतिपिछड़ी जनजाति के स्वावलंबन की योजना जो पूर्व में निर्माणाधीन था उन्हें फिर से शुरू करने की मांग किया गया मांग करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लग-भग साढ़े तीन करोड़ की राशि स्वीकृत हुआ था जिसमें अब भी कुछ रकम बाकी है। इसी कड़ी में रंगमंच व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग, बुजुर्गों को पेंशन योजना के तहत लाभ ना मिलने आदि समस्याओं पर चर्चा किया गया। इसके पश्चात अबसे कुछ ही दिनों पहले मीडिया के सुर्खियों में रहे मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित महेश व उनकी मां से मुलाकात कर उन्हें साड़ी भेंट कर हाल चाल जाना गया।

आगे ग्राम ढुंनढुंनीपानी पानी में नेत्रहीन बनिहारीन बाई से भेंट मुलाकात कर ये देख स्तब्ध रह गये की आंखों से दिव्यांग होते हुए भी कुछ नजर ना आने के बावजूद वे बांस के सामान बनाने में व्यस्त थी उनसे मिल उन्हें साड़ी भेंट कर उनके रहने हेतु पक्के आवास की व्यवस्था का आश्वासन दिया। आगे श्याम कुमार के विगत एक वर्ष से घायल पैर के इलाज हेतू स्वास्थ्य विभाग को तलब किया। ढुंनढुंनीपानी में लगभग 15 कमार परिवार निवास करते हैं जिनके बच्चों हेतू आंगनबाड़ी की व्यवस्था तथा नलजल योजना पर चर्चा किया गया।

इसके पश्चात ग्राम मेड़कीड़बरी के एक दिन के उद्घोषित कलेक्टर शैलेन्द्र ध्रुव से मुलाकात किया गया। जो प्रोजेरिया नामक दुर्लभ बिमारी से पीड़ित होने के बावजूद 12वी की परीक्षा पास कर कालेज की पढ़ाई करना चाहते हैं जो उनके निवास क्षेत्रों से तकरीबन 20 किलोमीटर कालेज दूर है आने जाने हेतु व पढ़ाई के खर्च हेतू शैलेन्द्र तथा इनके गरीब पिता ने सहयोग की गुहार लगाई है, तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के अंतिम गांव सुरूंगपानी पहुंच दिव्यांग बिसाहू राम के आंधितूफान में उड़े छप्पर का जायज़ा लिया जिसे आवास योजना का लाभ न मिलने के चलते लोन में लेकर बनाये सीमेंटेड छप्पर के उड़कर तहस नहस हो गया था जिस पर तहसीलदार से चर्चा करने पर उन्हें मुआवजा हेतु प्रकरण तैयार होने की बात कही गई।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी गरियाबंद जिलाध्यक्ष भाव सिंग साहू के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चिराग अली, लघु वनोपज के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह कपिल, भुंजिया विकास प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष ग्वाल सिंग सोरी,जिला युनियन सदस्य तिहार टेकाम, पुर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोपेकसा के यशवंत सोरी, कार्तिक यादव, कांग्रेस महामंत्री मोतीराम साहू,जिला सहकारी समिति बोरसी के प्राधिकृत अध्यक्ष रूमन यदु के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।