बीजेपी की पुरखौती सम्मान यात्रा पर CM का तंज : 15 साल नहीं पूछा, अगर पूछे होते तो 15 सीटों में नहीं सिमटती

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी पुरखौती सम्मान यात्रा निकालने जा रही है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सीएम ने कहा कि 15 सालों तक उन्होनें नहीं पूछा अगर अपनों को पूछे होते तो 15 सीटों में ना सिमटते। दरअसल बीजेपी आदिवासियों के सम्मान में ये यात्रा निकालने वाली है और हाल ही में आदिवासी नेता नंदकुमार साय का बीजेपी से कांग्रेस में प्रवेश हुआ है, जिसे लेकर सीएम ने ये बात कही है। बता दें कि पुरखौती सम्मान यात्रा के जरिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से आदिवासी महानायकों शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गेंदसिंह जैसे बलिदानियों की जन्मस्थली से जिला मुख्यालयों तक यात्रा निकाली जाएगी और आदिवासी गौरव के प्रतीक महापुरूषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा।

रामायण महोत्सव के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रामायण महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 3 दिन तक रायगढ़ में रामायण महोत्सव का आयोजन हुआ और अंतिम दिन जहां इंडोनेशिया के टीम ने प्रदर्शन किया वहीं मैथिली ठाकुर और कुमार विश्वास का अपने अपने राम का मंचन हुआ और देर रात तक हजारों की भीड़ बैठी रही । साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उसका लाइव प्रसारण हुआ जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया है सबको बधाई सबको शुभकामनाएं। उन्होंने आने वाले समय में इसके आयोजन को लेकर कहा कि निश्चित रूप से इसकी डिमांड बहुत है और इसमें निर्णय लिया जाएगा कि कहां कहां पर और किस प्रकार से करना है ।

अच्छी बात है समझ जाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय राम के नाम का उपयोग करते हैं और छत्तीसगढ़ में तो भांचा राम, शबरी के राम और कौशल्या के राम के रूप में जन-जन के हृदय में मानस पटल में रचे बसे हुए है, हम लोग निरंतर काम कर रहे हैं और रामराज की बात है तो सरकार उस दिशा में काम कर रही है, जो महात्मा गांधी ने रामराज्य की बात कही थी निरंतर हम लोग सुराजी गांव के रूप में उस दिशा में चल रहे हैं ।