’23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा’, ISRO में पीएम मोदी का संबोधन

Chhattisgarh Crimes

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। वे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।

मोदी ने चंद्रयान--3 टीम के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ऐलान किया कि 23 अगस्त, जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा उस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।

इसरो चीफ सोमनाथ ने पीएम को चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी जानकारी दी।

चंद्रयान-3 में महिला वैज्ञानिकों ने बड़ी भूमिका निभाई

चंद्रयान-3 में देश की महिला वैज्ञानिकों.. देश की नारीशक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा।

चंद्रयान-2 जिस प्वाइंट तक पुहंचा उसका नाम तिरंगा

चार साल पहले चंद्रयान-2 जिस जगह तक पहुंचा था उसका नाम भी रखने की बात थी लेकिन उस समय की परिस्थितियों में हम नहीं नाम रख पाए। हमने उस वक्त फैसला लिया कि जब चंद्रयान-3 की सफलता मिलेगी तब उसका नाम रखा जाएगा। चंद्रयान-2 ने जिस जगह अपने पदचिन्ह छोड़े उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। यह प्वाइंट हमें यह सीख देका कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिलकर ही रहती है।

जिस जगह मून लैंडर उतरा उसे शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस जगह पर मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

विक्रम का विश्वास, प्रज्ञान का पराक्रम

विक्रम का विश्वास है तो दूसरी तरफ प्रज्ञान का पराक्रम है.. प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है। आप सबका जितना गुणगान करूं वो कम है.. जितनी सराहना करूं वो कम है

डार्क जोन में जाकर रोशनी फैला देता है

इस सफलता पर हर भारतीय को लग रहा था कि वो एक बड़े एक्जाम में पास हो गया है। ये वो भारत है जो डार्क जोन में जाकर रोशनी की किरण फैला देता है

ये कोई साधारण सफलता नहीं, भारत की वैज्ञानिक सफलता का शंखनाद है

हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था.. हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया था.. ये आज का भारत है.. निर्भीक भारत….जुझारू भारत.. भारत नया सोचता है.. नए तरीके से सोचता है। ये कोई साधारण सफलता नहीं है.. ये अनंत अंतरिक्ष में भारत की वैज्ञानिक सफलता का शंखनाद है।

आप सबको सैल्यूट

पीएम मोदी ने बेहद भावुक होकर कहा- मैं भारत लौटते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था.. आप सबको सैल्यूट करना चाहता था,… सैल्यूट आपको परिश्रम को.. आपके धैर्य और लगन को.. सैल्यूट आपकी जीवटता और जज्बे को। .. यह वाक्य बोलने के बाद पीएम मोदी की आंखें भर आईं।

बेसब्री हावी हो जाती है

जीवन में कई बार ऐसी घटना घटती है कि बेसब्री हावी हो जाती है। इस बार भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। इतनी बेसब्री…. मैं साउथ अफ्रीका में था.. फिर ग्रीस चला गया.. लेकिन मेरा पूरा मन आपके साथ ही लगा हुआ था। कभी-कभी लगता है कि मैं आप लोगों के साथ अन्याय कर देता हूं.. बेसब्री मेरी और मुसीबत आपकी। सबेरे-सबेरे आप सभी को.. इतना ऑड टाइम लेकिन मेरा मन कर रहा था कि आप लोगों को नमन करूं। आपको दिक्कत हुई होगी।

पीएम मोदी को लैंडर का मॉड्यूल और चंद्रमा की सतह की तस्वीर गिफ्ट की गई

इसरो अध्यक्ष एस समोनाथ ने पीएम मोदी को लैंडर विक्रम का मॉड्यूल और चंद्रमा की सतह की तस्वीर के साथ ही रोवर प्रज्ञान की तस्वीर भेंट की।

पीएम जब इसरो सेंटर पहुंचे तो वैज्ञानिकों ने ताली बजाकर स्वागत किया।