
धर्मशाला। ओपनर ट्रैविड हेड (109 रन) ने शतक जमाया। उन्होंने वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में शतक जमाया। हेड ने डेविड वॉर्नर (81 रन) के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया। इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के और करीब आ गई है। टीम के खाते में 6 मैच के बाद 4 जीत के बाद 8 अंक हैं।
धर्मशाला के मैदान पर शनिवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.2 ओवर में 388 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन ही बना सकी। इस मैच में 771 रन बने, जो वर्ल्ड कप इतिहास के एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड (109 रन) ने वर्ल्ड कप डेब्यू में शतक जमाया। डेविड वॉर्नर ने 65 बॉल पर 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली। साथ ही एडम जम्पा ने 3 विकेट लिए। वे मौजूदा सीजन के टॉप विकेटटेकर बन गए हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र (116 रन) शतकीय पारी खेली। वे 23 साल की उम्र में 2 वर्ल्ड कप शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं।
रचिन का दूसरा शतक, बोले- यहां खेलकर स्पिन को समझने में मदद मिली
रचिन रवींद्र ने 89 बॉल पर 116 रन की पारी खेली। उन्होंने 77 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। यह उनके वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी है। दोनों शतक वर्ल्ड कप में आए। रचिन वर्ल्ड कप में 24 साल से कम उम्र में दो शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर सके हैं।
मैच से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने कहा- ‘वो अपने खेल को अच्छा करने के लिए अक्सर भारत आते रहते हैं। स्टार स्पोर्ट से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उन्हें भारतीय कंडीशंस ने काफी मदद की है। पिता क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें देखकर ही रचिन ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। शुरुआत में वो टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे।’