दुसरे चरण के मतदान में लोगों में दिखा उत्साह

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. छत्तीसगढ़ में आज दुसरे चरण का मतदान जारी है जिसमें गरियाबंद जिले में कुल 573 मतदान केन्द्र बनाए गये है।
जिसमें राजिम विधानसभा में 274 और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में 299 मतदान केन्द्र हैं। वहीं कुल मतदाता की बात करें तो जिला में 4,54,559 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाता 2,28,132 एवं महिला 2,26,427 है। जिसमें से राजिम विधानसभा में 2,28,132 और बिन्द्रानवागढ़ में 2,26427 मतदाता हैं।

Chhattisgarh Crimes

बात करें बिन्द्रानवागढ़ की तो यहां 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं जिसमें मुख्य भिड़ंत कांग्रेस और भाजपा के बीच देखा जा रहा है। वहीं राजिम विधानसभा में इस बार 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं वहां भी भाजपा और कांग्रेस का टक्कर माना जा रहा है।
वहीं स्वतंत्रत और निष्पक्ष चुनाव हेतु 2700 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु 40 अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी व पुलिस बल की भी भारी व्यवस्था की गई है। विशेष कर नौ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जहां सुबह 7बजे 3 बजे तक मतदान किया जाना है, वहां की तैयारी को लेकर व्यापक रण नीति व तैयारी अपनाई गई है।

Chhattisgarh Crimes

(आमामोरा, ओड़ ,साहेबिन कछार, जैसे अन्य बड़े गोबरा, गवर गांव, कामर,भौदी, गरीबा कोदोमाली, नागेश) जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र आते हैं
वहीं प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 10 संगवारी मतदाता केन्द्र व 10 युवा मदान केन्द्र व 5 माॅडल संगवारी मतदाता केन्द्र व 1दिव्यांग हेतु चिन्हित किया गया है। व दोनों विधानसभा में 63 सेक्टर बनाए गए हैं जो राजिम में 260व बिन्द्रानवागढ़ में 37 शामिल है। वहीं अब तक सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम में 18.6% विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बिंद्रनवागढ़ में 18.8% हुआ है।

Chhattisgarh Crimes