ग्राम टेंगनाबासा में बड़े ही उत्साह से मनाया गया मतदान महोत्सव, लगभग 80 फीसदी रहा मतदाता का प्रतिशत

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा.  गरियाबंद जिले के 573 मतदान केंद्र में से एक मतदान केंद्र राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनाबासा जहां पहली दफा पोलिंग बूथ का आयोजन विधानसभा चुनाव स्तर पर किया गया जहां के मतदान प्रक्रिया का माहौल किसी उत्सव से कम नजर नहीं आ रहा था यहां के कुल मतदाता लगभग 851थे जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग न केवल स्वयं किया बल्कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शोसल मिडिया के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु जागरूकता लाने का भी काम किया गया।

Chhattisgarh Crimes

वहीं मतदान स्थल में आकर्षण का केंद्र वहां कि सजावट सेल्फी जोन व नये मतदाताओं के द्वारा ईवीएम मशीन का प्रयोग करना रहा जिसका प्रयोग कर लोग पूर्णत: अस्वस्थ नजर आये व एक आत्ममुग्धता का भाव रहा कि हमनें भी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर अपनी महनीय भूमिका का निर्वाह बखुबी कर के देश के सतत विकास में भागीदार बने हैं। और वही बात करें राजीव विधानसभा के प्रत्याशियों की तो यहां कुल 10 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाइश किया है जिसमें सीधी टक्कर भाजपा व कांग्रेस के बीच प्रारंभ से लेकर अंत तक चुनाव के माहौल में देखा गया और वही अन्य छोटी-बड़ी पार्टियों व स्वतंत्र प्रत्याशियों ने भी अपने स्तर पर पूर्ण प्रयास किया जिससे कि इस बात का आकलन लगाना अतः गहरे कुएं के समान फिलहाल में नजर आ रहा है जो मतों के गिनती के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा।