BSUP कॉलोनी में फैलाई दहशत, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। BSUP कॉलोनी में दहशत फ़ैलाने वाले को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा bsup कालोनी कोटा मे एक व्यक्ति अपने हाथ में धादार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुये आरोपी चंदन बिहारी उर्फ़ बिहारी गिरफ्तार किया है.

उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे स्टील का धारदार चाकू जप्त की गई है. आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अप. क्र. 319/ 23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी – चंदन बिहारी उर्फ़ बिहारी पिता बुधराम बिहारी उम्र 22 साल स्टेशन के पास मोतीलाल नगर कोटा रायपुर जप्ती:- स्टील का धारदार चाकू 01 नग