छत्तीसगढ़ में दूसरी बार बन सकती है कांग्रेस की सरकार, 46 से 56 सीट मिलने का अनुमान

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। तेलंगाना में आज वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को होनेवाली मतगणना का इंतजार है। अब सब यही जानना चाहते हैं कि कौन जीतेगा ये चुनाव? 2024 का सेमीफाइनल किसके नाम रहेगा? क्या मोदी ही जीतेंगे? या राहुल गांधी अपनी ताक़त मज़बूत करेंगे? क्या केसीआर अपनी पोजिशन स्ट्रांग करेंगे? 3 दिसंबर के स्कोरबोर्ड पर किसका कितना स्कोर होगा? इस बीच इंडिया टीवी-CNX के एग्टिज पोल के जो आंकड़े आ रहे हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। बीजेपी के लिए भी और कांग्रेस के लिए भी। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में हम आपको बताने वाले हैं कि कौन जीतेगा राजस्थान? मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? तेलंगाना में किसे राज करने का मौका मिलेगा?

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है। विधानसभा की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 46 से 56 सीट मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 30 से 40 सीट मिल सकती है

सेंट्रल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

सेंट्रल छत्तीसगढ़ की 64 सीटों में कांग्रेस 37 सीटें जीत सकती है जबकि बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य दलों को 4 सीट मिलने का अनुमान है।

बस्तर रीजन में कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन की कुल 12 सीटों में से कांग्रेस को कुल 8 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को कुल 4 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बीजेपी-8 सीट, कांग्रेस-6 सीट

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में सरगुजा रीजन में बीजेपी के आगे रहने का अनुमान है। सरगुजा रीजन की कुल 14 सीटों में से बीजेपी को 8 सीटों मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें जाने का अनुमान है।