हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति की बैठक संपन्न

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति नगर ने भव्य शोभायत्रा की रूपरेखा के संदर्भ में आज श्रीराम जानकी मंदिर में आहूत की गई। जिसमे मां शारदा मंदिर नयापारा तुमगांव रोड से बरोंडा चौक होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर कुर्मी पारा तक भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शोभायात्रा पहुंचने पश्चात राम जी की आरती के साथ कर्यक्रम का समापन होगा।

बैठक में हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति के रितेश गोलछा जितेंद्र पप्पू साहू, गौरव रिंकू चन्द्राकर, अमन चन्द्राकर, राजकुमार राठौर, अग्रज शर्मा, मनिष अग्रवाल, विजय बघेल, चमन साहू, रामेश्वर पांडेय, राजेश डड़सेना, नीरज बिसेन, विवेक दवे, योगेश सोनी, रूपेश कन्नौजे, बसंत तम्बोली आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विक्रम सिंह ठाकुर ने दिया।