महासमुंद नगर में गुरु घासीदास जयंती के पूर्व सतनामी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे

महासमुंद नगर में आज घासीदास जयंती के पूर्व सतनामी समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका नगरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया। शोभायात्रा सतनाम भवन से प्रारंभ होकर शंकराचार्य भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा का स्वागत ओवरब्रिज पर हिंदू नववर्ष आयोजन समिति,नेहरू चौक पर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बारोंडा चौक पर सर्व हिंदू महासभा के सदस्यों ने स्वागत किया। शोभायात्रा का नेतृत्व समाज के गुरुजनों एवं समाज प्रमुखों ने किया।

Chhattisgarh Crimes

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुजनों के चरण छूकर और बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए घासीदास जयंती की सुभाकमना छेत्र वाशियो को दी है। इस अवसर पर न पा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग प्रशांत श्रीवास्तव,मंगेश टकसाले,विक्रम ठाकुर,पवन पटेल, येतराम साहू,त्रिभुवन महिलांग,दिग्विजय साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित थे।