सरकार के मोदी की गारंटी पूरा करने सुशासन दिवस

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। आज 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस के अवसर को सरकार सुशासन दिवस मना रही है, जिसमे चुनाव के समय किए मोदीजी के वादे को पूरा करने जा रही है। जिससे किसानों के चेहरे में खुशी की लकीरें नजर आ रही है। देखा जाए तो दो वर्ष के बोनस के रूप में प्रति एकड़ 600 रुपए प्राप्त होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी जिला प्रशासन ने बहुत जोर शोर से किया है।

महासमुंद जिले में कार्यक्रम को प्रत्येक ब्लाक स्तर पर मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है उत्सव जैसा माहौल तैयार किया गया है जिसमे विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी महासमुंद में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे मुख्यातिथि इसी तरह पिथोरा में श्री राजेश मूणत बसना में  संपत अग्रवाल और सरायपाली में पुरंदर मिश्रा मुख्यातिथि की आसंदी सम्हालेंगे राज्य शासन के द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है मोदी की गारंटी को सतह में लाने का काम पूरा कर लिया गया है।