सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर अटल संध्या का आयोजन

  • मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने किया अटलजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ
  • शहर के नामचीन कवियों एवम प्रबुद्ध जनों ने किया कविता और विचार के माध्यम से अटलजी के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित
  • समारोह में अतिथियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए किया पुण्य स्मरण

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर के लोहिया चौक में अटल संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव व मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अटल जी के जीवन और उनके सिद्धान्त को समझना और जीवन पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। आज सुशासन दिवस पर किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। ये सरकार सही मायने में किसान हितैषी है। आज पूरा देश मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा हैं। वास्तव में प्रधानमन्त्री मोदी जी गरीबों के सपनो को साकार करने में लगे हैं।

Chhattisgarh Crimes

इस अवसर पर चंद्रहास चंद्राकार,पवन पटेल, देवीचंद राठी,महेंद्र जैन, निरंजना शर्मा,मुन्ना देवार,माधवराम टाकसाले, संदीप दीवान, सतपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अटल संध्या के अवसर पर सुधा साहू, गौकरण साहू,रमेश साहू,महेंद्र सिक्का, सी एम ओ टामसन रात्त्रे सहित कविगण और नगर के प्रबुद्धजन, नागरिक व कलाप्रेमी श्रोता मौजूद थे।

कवियों में प्रलय थिटे,अशोक शर्मा,अशोक चौड़डीया,बंधु राजेश्वर खरे, डा साधना कसार,भागवत जगत भूमिल व श्रीमती द्रोपदी साहू सरसिज ने कविता के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन और उनकी कृतित्व पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अटल काव्य संध्या के अवसर पर कवियों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh Crimes