रायपुर में मानव श्रृंखला बनाकर हसदेव के समर्थन में प्रदर्शन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा के हसदेव जंगल में चल रही पेड़ों की कटाई के विरोध में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। रायपुर में भी कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज मानव श्रृखला बनाकर इसका विरोध किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी की सरकार केवल मित्र धर्म निभा रही है।

उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन करने वाले आदिवासियों का हम समर्थन करते हैं। जब तक पेट कटाई जारी रहेगी तब तक चरणबद्ध आंदोलन का दौर भी जारी रहेगा। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने इस कटाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

विकास उपाध्याय ने कहा कि हसदेव बचाओ गुहार आज हम भारतीय जनता पार्टी के लोगों से लगा रहे हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। ये सुशासन नहीं कुशासन है कि आज आदिवासी भाई जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

आदिवासी की गुहार कोई सुनने वाला नहीं है

आदिवासी लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हजारों की संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसकी लड़ाई वो लड़ रहे हैं। उन्हीं की लड़ाई का संबंध बढ़ाने के लिए हम सरकार की मुखिया से गुहार लगा रहे हैं कि वह उनकी बात सुने और पेड़ कटाई को बंद करें।

हसदेव जंगल में कटाई के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में सरगुजा के हसदेव जंगल में चल रही पेड़ों की कटाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कटाई की अनुमति कांग्रेस की सरकार थी, तब दी गई थी। पहले जो भी काम हुए, चाहे वह पेड़ों की कटाई हो या अन्य कांग्रेस सरकार की अनुमति से हो रहा है। हसदेव अरण्य में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं। कांग्रेस इसके विरोध में सोमवार को प्रदर्शन करने वाली है। ​