सुदुर क्षेत्रों में पहुंच कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए विधायक जनक ध्रुव

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव वनांचल क्षेत्र के दौरे पर निकले और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहां ग्रामीणों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगो ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किये।

Chhattisgarh Crimes

बतादें कि सर्व प्रथम वनांचल के सातधार पहुंच कर वन संसाधन एवं पेशा अधिनियम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए, तत्पश्चात ग्राम लोहारी व कोपेकसा के आभार रैली कार्यक्रम में पहुंचे एवं ग्राम मदनपुर में आयोजित भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने के पश्चात रामपुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ग्राम फूलकर्रा, पोटिया और बारुला के आभार रैली कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान विधायक ने सभी ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और बहुत जल्द निदान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।