शराबी युवकों का हंगामा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, TI का कालर पकड़ा, अब खाएंगे जेल की हवा

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के अलग-अलग पाइंटों में यातायात पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। जांच के दौरान आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। गुरुवार की रात यातायात पुलिस अनुपम नगर के पास पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल में तीन युवक सवार थे। यातायात पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगे। यातायात पुलिस ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। ब्रीथ एनालाइजर से तीनों युवकों की जांच की।

जांच के दौरान शराब का सेवन होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर युवकों को हस्ताक्षर करने कहा। फिर क्या तीनों युवक आगबबूला हो गए और वाद विवाद में उतर आए। आरक्षकों ने समझाइश दी। इसके बाद भी युवक नहीं माने और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई में एक आरक्षक का वर्दी फट गई। इसके बाद नशे में धूत युवकों ने यातायात प्रभारी के कालर पकड़ मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीकर बाइक चला रहे थे युवक

शहर के अलग-अलग पाइंटों में यातायात पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। जांच के दौरान आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। वाहन चालक यातायात पुलिस पर जबरन वसूली व जांच के नाम पर परेशान करने का भी आरोप लगा रहे हैं। यातायात व्यवस्था बदहाल है। गुरुवार की रात यातायात पुलिस अनुपम नगर के पास पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल में तीन युवक सवार थे।

यातायात पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगे। यातायात पुलिस ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद ब्रीथ एनालाइजर से तीनों युवकों की जांच की। जांच के दौरान शराब का सेवन होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर युवकों को हस्ताक्षर करने कहा।

फिर क्या तीनों युवक आगबबूला हो गए और वाद विवाद में उतर आए। आरक्षकों ने समझाइश दी। इसके बाद भी युवक नहीं माने और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई में एक आरक्षक का वर्दी फट गई। इसके बाद नशे में धूत युवकों ने यातायात प्रभारी के कालर पकड़ मारपीट की।