
किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम्स
गरियाबंद/– बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव का देश की राजधानी दिल्ली व राज्य की राजधानी रायपुर दौरे के बाद विधानसभा पूनर आगमन पर विजय जुलूस कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे। जहां तिरंगा चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे एवं पटाखे फोड़ कर भव्य स्वागत किया।

वहीं विधायक को तराजू में अनाज से तौला गया, वहीं मिलने पहुंचे स्कुली छात्र छात्राओं से मुलाकात करते हुए सभी को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने व परीक्षा के लिए प्रेरित किये। तत्पश्चात कांग्रेस कमेटी भवन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के संबोधन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के लहर में भी आप सब मुझे प्रचंड बहुमत से चुनाव में जीत हासिल कराये हैं ये आप सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज मैं आप लोगों के बदौलत विधानसभा तक पहुंचा हूं और मैं आप सभी के साथ मिलकर मैं सभी लोगों के साथ मिलकर कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगा और बीजेपी के गढ़ में मुझे जीत दिलाये ये बड़े गौरव की बात है कहते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं विश्राम गृह पहुंचकर पत्रकारों से मुलाक़ात करने के अपने विधानसभा क्षेत्र में मड़ाई मेला का मजा लेते हुए अपने निवास मैनपुर के लिए रवाना हुए।