कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया भजन गायक गौरव बजाज का नया भजन …. मेरे राम है वो मेरे राम है…

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। जय श्री राम का नारा आज चारो ओर गूंज रहा है । 22 जनवरी 2024 को भारत के इतिहास मे एक और कड़ी जुड़ने जा रही है एक ओर जहां अयोध्या मे भव्य श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर्व की शुरुवात हो चुकी है वही देश भी राममय हो गया है।

Chhattisgarh Crimes

इसी कड़ी मे दुर्ग निवासी भजन गायक गौरव बजाज द्वारा भगवान श्री रामचन्द्र जी को समर्पित करते हुए सुंदर शब्दो मे पिरोया एक भजन दिनांक 15-01-2024 , सोमवार को कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा यूट्यूब चैनल Singer Gaurav Bajaj पर रिलीज किया गया है । जिसके बड़े ही प्यारे बोल मेरे राम है वो मेरे राम है आज सभी को मन्त्रमुग्ध कर रहे है । सभी भजन का आनंद उनके चैनल पर ले सकते है ।

भजन रिलीज़ होने पर सु श्री पायल जैन अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स महिला विंग दुर्ग , पूर्व जज सी बी वाजपेई बिलासपुर एवं के जी चांडक रायपुर , प्रवीण पींचा , राकेश धारीवाल , गौतम धारीवाल ,पंकज शर्मा , प्रशांत शर्मा , सुरेश राव , रूपल गुप्ता , पिंकी पुरोहित , रेखा रूपारेल एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां दी ।