बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर अनिल शर्मा का दबदबा, 9वी बार बने अध्यक्ष

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे

शुक्रवार को जिला सत्र न्यायालय परिसर में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। अधिवक्ता अनिल शर्मा 9वी बार अध्यक्ष बने। उनकी जीत 26 मतों से हुई, वही सहसचिव रिखीराम साहू वा नरेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से साधना सिंह नैनी नूतन साहू कोषाध्यक्ष शिव कुमार भारतद्वाज ग्रंथालय सचिव नरेंद्र साहू सांस्कृतिक वा क्रीड़ा सचिव संदीप साहू विरोध निर्वाचित हुए वही कार्यकारिणी सदस्य में धनेश कुमार चंद्राकर जनक राम साहू नंदकुमार जोगी राजेंद्र पासवान राजेंद्र साहू और महिला सदस्य में वंद्ना नंद निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बता दें शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक वोटिंग चली कल 226 मतदाता रहे पहली बार चुनाव जिला सत्र न्यायालय परिसर में हुआ है इससे पहले शहर के पुरानी कचहरी में होता था अध्यक्ष पद के लिए अनिल शर्मा मनीराम साहू और राजेश डडसेना मैदान में थे। अनिल शर्मा को 113 राजेश डडसेना को 87 और मनीराम साहू 13 वोट मिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिनेश राव भोसले को 99 नरेंद्र सिंह को 114 वोट मिले उपाध्यक्ष पद के लिए रूपम शर्मा को 98 साधना सिंह ठाकुर नैनी को 112 वोट मिले सह सचिव के लिए किशोर कुमार भाई को 79 रिखी राम साहू को 134 मिले मिली जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन में कुल 226 सदस्य हैं इनमें से 213 अधिवक्ताओं ने वोट किया था।