रायपुर से होकर बसना जाने वाली इलेक्ट्रिक कार में लगी भीषण आग

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। राजधानी रायपुर से बसना आ रही एक इलेक्ट्रिक कार में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना बसना सरायपाली मार्ग की है। कार में चार लोग सवार थे। घटना के पहले कार में आई चेतावनी को देख चालक ने कार रोक दी। तुरंत सभी लोग कार से बाहर निकले। कार से सामान निकाला और दूर जाकर खड़े हुए। आग लगने का कारण अभी तक नहीं पत चल पाया है।