पूरन मेश्राम/मैनपुर/ भारतीय जनता पार्टी मैनपुर द्वारा आज बुधवार को गांव चलो अभियान एवं शांति वंदन कार्यक्रम के तहत मैनपुर मंडल के बुथ में गांव चलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा बनाये गये मंडल संयोजक एवं सह संयोजक 24 घंटे के प्रवास पर रहकर लोगो से डोर टू डोर संपर्क कर रहे है एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे है।
मैनपुर बुथ में आयोजित गांव चलो अभियान में मंडल संयोजक तुलसीराम राठौर, सह संयोजक दिनेश नागेश, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने विभिन्न महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ने हेतु चर्चा किया गया एवं केन्द्र सरकार के द्वारा की गई कार्यो का हैंडबिल वितरण किया गया।
इस दौरान मंडल संयोजक तुलसी राठौर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है वह प्रशंसनीय है केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कारण आज गांव की आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है।
मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि भाजपा की नवगठित छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने अपने घोषणाओं को बहुत ही कम अवधि में क्रियान्वयन करके साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है आज महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, समर्थन मूल्य और राज्य सरकार के उपार्जन मूल्य में अंतर की राशि का भुगतान किसानों को शीघ्र करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट में शामिल किया गया है। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय मां अम्बे समूह, झांसी की रानी समूह, निर्मल समूह, श्री साई समूह, मां लक्ष्मी समूह के अध्यक्षों व सदस्यों से चर्चा कर सरकार के योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में मंडल संयोजक तुलसीराम राठौर, सह संयोजक दिनेश नागेश, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, जिलामंत्री श्रीमती सरिता ठाकुर, भाजयुमो जिला महामंत्री पुलस्त शर्मा, श्रीमती प्रतिमा पटेल, श्रीमती डोमिन पटेल, श्रीमती सुहागा पांड़े, कु. डोमेश्वरी पांड़े, गोदावरी पटेल सहित समूह की बहने उपस्थित थी।