23फरवरी को झेरिया निर्मलकर समाज विन्द्रानवागढ़ परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/मैनपुर। झेरिया निर्मलकर समाज परिक्षेत्र-विन्द्रानवागढ़ जिला गरियाबंद द्वारा 23 फरवरी2024 दिन शुक्रवार को ग्राम कोसमी (द)गरियाबंद में वार्षिक सम्मेलन तथा स्वच्छता के जनक एवं निर्मलकर(धोबी) समाज के अराध्य देव संत गाडगे महाराज की जयंती पर्व का आयोजन रखा गया है।

जयंती पर्व एवं वार्षिक सम्मेलन को लेकर झेरिया निर्मलकर समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने में तैयारी शुरू कर दी गई है। झेरिया निर्मलकर समाज द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार 23 फरवरी 2024 को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलश यात्रा, श्री संत गाडगे महाराज की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना एवं आरती होगा। तत्पश्चात समाज जन भोजन करेंगे। भोजन के बाद स्वागत और उद्बोधन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

दोपहर 1:00 बजे समाज पदाधिकारियों द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा,एवं समाज जनों द्वारा व्यक्तिगत सामाजिक न्याय होगा। झेरिया निर्मलकर समाज परिक्षेत्र-विन्द्रानवागढ़ -संरक्षक केसर निर्मलकर, अध्यक्ष -ईश्वर निर्मलकर, उपाध्यक्ष- पुरानिक निर्मलकर, कोषाध्यक्ष-काशी राम निर्मलकर, सचिव- खामसिंग निर्मलकर, सहसचिव- योगेन्द्र निर्मलकर , अंकेक्षक -माधव निर्मलकर, मिडिया प्रभारी -तेजराम निर्मलकर , सलाहकार- मनहरन निर्मलकर, नारायण निर्मलकर, मोहन निर्मलकर , एवं झेरिया निर्मलकर समाज के शान यशवंत निर्मलकर(समाज सेवक), एवं परिक्षेत्र के सभी सामाजिक पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या शामिल होने की अपील की है।