
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।
भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।
कांग्रेस की 39 कैंडिडेट्स की लिस्ट
| कैंडिडेट | किस सीट से लड़ेंगे |
| राहुल गांधी | वायनाड (केरल) |
| भूपेश बघेल | राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) |
| डॉ. शिवकुमार डहेरिया | जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) |
| ज्योत्सना महंत | कोरबा (छत्तीसगढ़) |
| राजेंद्र साहू | दुर्ग (छत्तीसगढ़) |
| विकास उपाध्याय | रायपुर (छत्तीसगढ़) |
| ताम्रध्वज साहू | महासमुंद (छत्तीसगढ़) |
| एचआर अलगर राजू | बीजापुर (कर्नाटक) |
| गीता शिवराजकुमार | शिमोगा (कर्नाटक) |
| श्रेयस पटेल | हासन (कर्नाटक) |
| एसपी मुद्दाहनुमेगौड़ा | तुमकुर (कर्नाटक) |
| वेंकटरामगौड़ा | मांड्या (कर्नाटक) |
| डीके सुरेश | बेंगलुरु रूरल (कर्नाटक) |
| आशीष कुमार साहा | त्रिपुरा वेस्ट (त्रिपुरा) |
| गोपाल छेत्री | सिक्किम |
| सुपौंगमेरेन जमीर | नगालैंड |
| राजमोहन उन्नीथन | कासरगोड (केरल) |
| के सुधाकरन | कन्नूर (केरल) |
| शफी परमबिल | वडकर (केरल) |
| एमके राघवन | कोझिकोड (केरल) |
| वीके श्रीकंदन | पलक्कड़ (केरल) |
| रम्या हरिदास | अलाथुर (केरल) |
| के मुरलीधरन | त्रिशूर (केरल) |
| बेनी बहानन | चलकुड्डी (केरल) |
| हीबी इदीन | एर्नाकुलम (केरल) |
| डीन कुरियाकोसे | इडुक्की (केरल) |