उठाईगिरी गैंग सक्रिय, शादी में लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉक-डाउन के बाद से ही लगातार उठाईगिरी गैंग सक्रिय दिखाई पड़ रहा है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है जहां एक शादी समारोह में चोर ने सोने के लाखों रुपयों के जेवरात पर अपना हाथ कर दिया। घटना के बाद से ही साइबर टीम सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी आरोपी की तलाश में जुटे है। घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफतौर पर बड़ी ही चालाकी से जेवरात को चोरी कर लेजाता दिखाई दे रहा है।

घटना कल दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना स्थल के अंदर-बाहर, पार्किंग स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में यह शख्स काफी लंबे अरसे से मौके की तलाश में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस टीम कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी है। चोर के घटना को अंजाम देकर जाने वाले रास्ते को ट्रेस कर उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि 1 सप्ताह पूर्व ही विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंसल्टेंसी कंपनी के मैनेजर के घर पर पत्थर गैंग ने दबिश देकर लगभग 6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार किये थे।