24 साल से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कांग्रेस छोड़ी आज भाजपा में होंगी शामिल

Chhattisgarh Crimes

राधेकृष्ण दुबे/ महासमुंद

महासमुंद में कांग्रेस की नामांकन रैली के बाद कांग्रेस में बहुत ज्यादा उथल-पुथल की स्थिति निर्मित हो गई है देखा जाए तो कांग्रेस में लगातार उपेक्षा के दौर के चलते कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहने वाले लोग कांग्रेस को झटका देकर कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।

इसी तारतम में आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल पार्टी से अपना त्यागपत्र देकर पार्टी छोड़कर जा रही है। श्रीमती पटेल से चर्चा किए जाने पर श्री पटेल के मन का दर्द छलक उठा उन्होंने यह कहा कि पार्टी में हो रही लगातार उपेक्षा के चलते वह पार्टी छोड़कर जा रही है, उनसे पूछे जाने पर उन्होंने बताया की निरंतर उपेक्षा हो रही थी मेरी पार्टी में सक्रिय राजनीति में लगभग 24 वर्ष काम करने के बाद महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद भी महिला सम्मान की कमी पाई जा रही थी उसके अलावा मोदी जी के हिंदुत्व और राष्ट्र प्रेम से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में जा रही हैं। उनके साथ महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अनीता जी रावटे श्रीमती अरुणा शुक्ला और अन्य पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी में जा रहे हैं। बात की जाए श्रीमती पटेल की तो दमदार छवि बेबाक वक्तव्य के लिए जानी जाती हैं। लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय महिला नेत्री है वर्तमान में जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं और लगातार विभिन्न पदों पर पार्टी में उन्होंने कार्य किया है।