पीएम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Chhattisgarh Crimes

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। पीएम ने ‘रामपथ’ पर 2 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हो गया। सीएम योगी भी खुली जीप में साथ हैं। सड़कों के दोनों तरफ जबरदस्त भीड़ है। सड़क पर पैर रखने की जगह नहीं है।

अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ हैं। तीनों हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल लिए हैं। जीप के आगे-आगे महिलाएं चल रही हैं। समर्थक जयश्री राम के नारे लगा रहे हैं। मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन कर रहे हैं। जिस रामपथ से पीएम का रोड शो निकल रहा है, उसे फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचे हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला दौरा है। चुनाव के बीच अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं। रोड शो से पीएम पूरे देश को साधेंगे। अयोध्या से भाजपा ने लल्लू सिंह को टिकट दिया है। जबकि सपा ने अवधेश प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है।

पीएम ने रामलला को दंडवत प्रणाम करके आशीर्वाद लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी। उन्हाेंने दंडवत प्रणाम करके आशीर्वाद लिया। पीएम इस दौरान पीले रंग के कपड़ों में नजर आए।

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में 2 घंटे दर्शन बंद किया

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में शाम 5 बजे से 2 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह और मंडप को फूलों से सजाया गया है।