बुनियादी मूलभूत मांग आज भी अधूरा, क्षेत्रवासी करेंगे आंदोलन

संजय नेताम के नेतृत्व में राजापड़ाव क्षेत्र वासियों का विशाल बैठक मोंगराडीह मे जहाँ लिया गया निर्णय

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के ठीक पहले विकासखंड मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के हजारो लोगो द्वारा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर सर्व उपस्थित पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के द्वारा बुनियादी पुरानी मांग जो आज भी लंबित है जिनके लिए कई बार सैद्धांतिक तरीके से धरना प्रदर्शन आंदोलन पदयात्रा विभागीय पत्राचार किया गया लेकिन समाधान शासन प्रशासन से होता नही दिखाई दिया मात्र कोरा आश्वासन ही मिलता रहा जिसमें क्षेत्र के प्रमुख मांगे शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, पानी, पुल पुलिया का मामला वर्षाे से लंबित है इसीलिए इस बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय राजापड़ाव क्षेत्र के हजारो लोगो द्वारा लिया गया था।

Chhattisgarh Crimes

चुनाव बहिष्कार की खबर से शासन प्रशासन स्तर पर हड़कम मचा रहा और समस्याओं को लेकर दो बार एसडीएम मैनपुर के नेतृत्व में शोभा पुलिस थाना में बैठक आयोजित हुआ जहां पर क्षेत्र वासियों को मूलभूत माँग जिसे चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा ऐसा आश्वासन भी मिला लेकिन क्षेत्र की समस्या की ओर शासन प्रशासन द्वारा कोई दिलचस्पी नही दिखाये जाने के कारण इस क्षेत्र के ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है और क्षेत्रवासियों के दिल मे शासन प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Chhattisgarh Crimes

शासन प्रशासन द्वारा राजापड़ाव क्षेत्र को उपेक्षित किये जाने का आरोप लगाते हुए कल गुरूवार को राजापड़ाव क्षेत्र शोभा निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधि ग्रामीण मुखियाओ का विशाल जनसभा बैठक मोंगराडीह मे आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या मे महिला पुरूष युवा उपस्थित रहे।
इस बैठक मे क्षेत्र के मुखियाओं द्वारा चुनाव बहिष्कार स्थगित करने के बाद अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन पर जमकर चर्चा की गई क्योंकि चुनाव के समय चुनाव बहिष्कार ना करने शासन प्रशासन के द्वारा समझाइश दिया गया था कि क्षेत्र की मूलभूत मांगो को आचार संहिता के बाद पूरा कर लिया जाएगा लेकिन इस दिशा मे कोई पहल न होते देख क्षेत्रवासी बेहद परेशान है।

विशाल बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा आज भी
राजापड़ाव क्षेत्र को मूलभूत सुविधा के नाम पर उपेक्षित किया गया है। हर बार की तरह इस बार माफ नहीं किया जाएगा मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होना पड़ेगा।विधिवत एसडीएम मैनपुर को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान नहीं होने पर विशाल जनांदोलन करने की बात कही गई।

कल के बैठक मे इन विषयों पर हुआ चर्चा – क्षेत्र के 5 ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामो व पाराटोला में स्वीकृति के पश्चात भी अब तक बिजली नही लगाई जा रही है, कई गांव में खंभा गढ़ गया है सफ्लाई नही दिया गया है, क्षेत्र के बड़े बड़े नदी नालों में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति के बाद भी कार्य अब तक नही किया जा रहा है, आठो ग्राम पंचायत के प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की व्यापक कमी है, क्षेत्र के शोभा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ व स्टाफ की कमी सहित क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी को लेकर, क्षेत्र के किसानों के सुविधा हेतु पूर्व में गरहाडीह में प्रस्तावित धान खरीदी केंद्र को चालू कराने बाबत, क्षेत्र के अधिकांश किसानों का वनाधिकार प्रपत्र पूर्ण दस्तावेज के साथ अनुविभागीय कार्यालय में जमा हो चुका है फिर भी अब तक पात्र किसानों को पट्टा नही मिल रहा है, क्षेत्र में प्री मेट्रिक छात्रावास शोभा में (9से12वी तक के बच्चों के लिए सुविधा) क्षेत्र के किसानों को बहुत दूर मैनपुर जाना पड़ता है बैंक के लिए शोभा में जिला सहकारी बैंक खोली जाए, बालक छात्रावास मोंगराडीह में खोली जाए, गोना से गरीबा सड़क को लंबे समय से चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं वो भी नही हो रहा है, शोभा में आदिवासी कन्या आश्रम की सीट 50 से बढ़ाकर 100 करने हेतु लंबे समय से मांग किया गया फिर भी सीट नही बढ़ाई जा रही है शोभा आश्रम और गरहाडीह आश्रम में आदिवासी अधीक्षिका के लिए पूर्व में ज्ञापन दिया गया था उसके बाद भी नही बदला गया है।

महत्वपूर्ण बैठक में संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, अजय नेताम सरपंच भूतबेड़ा, सुनील मरकाम सरपंच गोना, सखाराम मरकाम सरपंच कोकड़ी, कृष्ण कुमार नेताम सरपंच अड़गड़ी, तिलक राम मरकाम सरपंच प्रतिनिधि शोभा, गणेश नेताम सरपंच प्रतिनिधि गरहाडीह, दीनाचंद मरकाम सरपंच प्रतिनिधि कुचेंगा, मयाराम नेताम पूर्व सरपंच भूतबेड़ा, खामसिंह मरकाम, रामदेव नेताम,नंदलाल नागेश, नकुल नागेश, बंशीलाल मरकाम, मोतीलाल नेताम, अघनु राम, श्यामलाल नेताम, हरीश नेताम, हेमनाथ मरकाम, रविन्द्र मरकाम, पतिराम मरकाम, रोहित नेताम, बिकउ राम नेताम,अशोक मरकाम, सुंदर लाल नेताम, फरसु राम नेताम, बुधराम, आयतु राम, गोवर्धन विश्वकर्मा, जेठूराम नेताम, टीकम सिंह मरकाम, उषा नेताम, पायल नेताम, भारती नेताम, रेखा नेताम, जमुना नेताम, सावित्री मरकाम, फूलचंद मरकाम, रमेश मरकाम, अजय मरकाम, अर्जुन मरकाम, धनेंद्र सूर्यवंशी, डिमेश्वर नेताम, संजय मरकाम, अनिल नेताम, निरंजन यादव, कुलेश्वर कुंजाम, हीरालाल यादव,सुरेश नेताम, लालजीत मरकाम, रामचंद्र विश्वकर्मा, गणेश मरकाम ,पवन नेताम, कन्हैया मरकाम, महिमा नेताम सहित सैंकडो की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।