मोदी जी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है – श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
पूरन मेश्राम/मैनपुर। महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी चुनाव जीतने के पश्चात आज गुरूवार को पहली बार मैनपुर पहुचीं तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मैनपुर नगर की सीमा से बाईक रैली निकाल उनका फुलमालाओं के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा दुर्गा मंच प्रांगण मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री अनिल चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्र से पहुचें ग्रामीणों को सबोंधित करते हूए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा मैनपुर विकासखण्ड सहित पुरे बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हे भारी मतों से अपना कीमती वोट देकर सांसद चुना है और तीसरी बार देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये है जिसके लिए मैनपुर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने आयी हूं कुछ समय पहले संपन्न हूए लोकसभा चुनाव में आप सभी ने राष्ट्र हित मे समर्पित भाजपा की सरकार बनाने मे इस क्षेत्र से ऐतिहासिक जनसमर्थन पार्टी को दिया है।
श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा वे चुनाव के तत्काल बाद मैनपुर आना चाह रही थी किन्ही कारणो के चलते उनके दो बार का आगमन टल गया उन्होने आगे बताया कि मैनपुर बिन्द्रानवागढ क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार दौरा करेंगे क्षेत्र के सभी समस्याओ के समाधान के लिए प्रयास करेंगी। उन्होने कहा पुरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री बढे़ बढे़ फैसले ले रहे है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने ठानी है जिसे हमसब मिलकर पूरा करेंगें। किसानों के कल्याण को लेकर केंद्र सरकार तत्पर है पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत ही किसान विकास योजनाओं की मंजूरी के साथ किया है जो इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए कितनी तत्पर है।
इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप साहू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम, भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, महामंत्री मनोहर बघेल, दिलीप साहू, जनपद सभापति घनश्याम मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, दैनिक राम मंडावी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पुलस्त शर्मा, ग्राम पंचायत अड़गडी सरपंच कृष्ण कुमार नेताम,मोहन कुशवाहा, बाबूलाल साहू, महेन्द्र सोनी, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, जनपद सभापति मनोज मिश्रा, दिनेश सचदेव, अनूप कश्यप, नेताम, मनोज निर्मलकर, हेमंत साहू, नरेश सोनवानी, ऋतु ध्रुव, सुहागा पाड़े, बिशेसर सिक्का, हरिनाथ यादव, रामेश्वर सिन्हा,राजेन्द्र तिवारी, संतोष यादव, दाऊलाल ध्रुव, रोहित ध्रुव, जनक यादव, भीम निषाद, मानसिंह निर्मलकर, शिशुपाल नायक, जीवन सिन्हा, लेखबाई पांडे, जामवंती पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पथर्री से पैरी उद्गम स्थल तक प्रधानमंत्री सड़क बनाने की मांग सांसद से
ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम पथर्री के ग्रामीणो ने बडी संख्या मे पहुँच सांसद को आवेदन सौपकर बताया कि ग्राम पथर्री से पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ तक का मार्ग अति जर्जर व पहुंच विहीन है जिसके कारण बारिश के दिनो में यहां के ग्रामीणो को मुख्यालय मैनपुर तक आने जाने मे भारी परेशानी होती है पैरी नदी उद्गम स्थल भाठीगढ़ से पथर्री तक पांच किमी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य अति आवश्यक है जिस पर सांसद ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है वही गांव से पहुचे ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं को लेकर सांसद को आवेदन दिया है ।