विराट-रोहित के बाद जडेजा का भी T-20 इंटरनेशनल से संन्यास

15 साल के करियर में 74 मैच खेले, 515 रन बनाए और 54 विकेट लिए

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविवार 30 जून को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इससे पहले शनिवार 29 जून को टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के कुछ देर बाद संन्यास की घोषणा की थी। टीम इंडिया ने शनिवार को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता।

वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए जडेजा

जडेजा ने इस पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों की पांच पारियों में मात्र 36 रन बनाए। इस दौरान उनके स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रहे। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया।