3 गाँव के ग्राम पटेल को जन समस्या निवारण शिविर में एसडीएम मैनपुर के द्वारा दी नियुक्ति आदेश

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। जन समस्या निवारण शिविर शोभा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर डाँक्टर तुलसीदास मरकाम के द्वारा कन्हैया पिता सुखदेव जाति गोड़ निवासी कोकड़ी, मदनलाल पिता गुहरू जाति गोंड़ निवासी गोना, विश्राम पिता शिकारी राम मरकाम जाति गोंड निवासी चिपरी को भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 222 के तहत ग्राम पटेल नियुक्ति आदेश की कापी सौपी गई।

नियुक्ति आदेश मिलने के बाद तीनो गाँव के ग्राम पटेल ने गांव के समग्र विकास एवं निर्णय के भूमिका में सराहनीय कार्य करते हुए गांव विकास में अहं भूमिका निभाने की बात कही गई।

इस मौके पर तहसीलदार मैनपुर गेंदलाल साहू, राजस्व निरीक्षक प्रमोद पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,जनपद सभापति घनश्याम मरकाम, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी, सरपंच गोना सुनील मरकाम, सरपंच अड़गडी कृष्ण कुमार नेताम, सरपंच प्रतिनिधि शोभा तिलक राम मरकाम,कोटवार उमेश नागेश, गिरधर नागेश मौजूद रहे।