शिक्षक के व्यवस्था नही होने पर स्कूल में तालाबंदी के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत गोपालपुर के शासकीय प्राथमिक शाला में 50 से अधिक बच्चों का पढ़ाई केवल एक शिक्षिका के भरोसे ही हो रही है। अमूमन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है। शाला प्रबंधन विकास समिति, पालक एवं ग्रामीण मुख्याओं के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर को कई बार शिक्षक व्यवस्था के लिए मांग कर चुके हैं।उसके बावजूद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया।

जिसके कारण आज 15 जुलाई 2024 को मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में पहुंँचकर विधिवत ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि जब तक के एक और शिक्षक की व्यवस्था शाला में नहीं किया जाता है। तब तक शाला मे ताला बंद रहेगी।जिसकी प्रतिलिपि बीईओ मैनपुर को भी सौंपी गई है।

अब देखना होगा नियमानुसार गोपालपुर प्राथमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था शासन प्रशासन के द्वारा कब तक किया जाता है।ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से खेलन दीवान सरपंच ग्राम पंचायत गोपालपुर, बलिराम ठाकुर शाला प्रबंधन विकास समिति गोपालपुर,फगनू राम सांडे उप सरपंच प्रतिनिधि गोपालपुर, युमेन्द्र कश्यप जिला अध्यक्ष युवा संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद, जयलाल सांडे,मनीराम,शोभन दीवान शामिल रहे।