नक्सल मोर्चे पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 2 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, IED बलास्ट में थे शामिल

Chhattisgarh Crimes

सुकमा। चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सक्रिय 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जो वर्ष 2023 में मिनपा-अर्बराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी प्लांट कर विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। इस विस्फोट में एक सुरक्षा बल का जवान घायल हुआ था। दोनों नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र के निवासी हैं।