शोभा देवी मड़ई मे देवी देवताओं का शौर्य प्रदर्शन देखने उमडा़ जन सैलाब, त्यौहार जैसा माहौल जहाँ खरीफ फसल कटाई के बाद अपने देवी-देवताओं का धन्यवाद आशीर्वाद तथा अपने मित्रों प्रियजनों से भेंट करने का उत्सव है देवी मड़ई

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम।मैनपुर। राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम शोभा में आज 7 फरवरी दिन शुक्रवार को देवी मड़ई मेला का आयोजन किया गया।
जहाँ क्षेत्र भर के मुखियाओं ने पहुंँचकर क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से आशीर्वाद मांगते हुए देवीय विधान से पूजा अर्चना किया गया। राजापड़ाव क्षेत्र के 65 गांँव से डांँग डोली ध्वजा पताका पहुंँचने के बाद झाँकर,पटेल, पुजारी,सिरहा,गुनिया एवं गांव प्रमुखों के द्वारा सभी देवी देवताओं का विशेष पूजा अर्चना पश्चात मड़ई बिहाई गई।

Chhattisgarh Crimes

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रबल दावेदार श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने देवी मड़ई में पहुंँचकर देवी देवताओं से मंगलमय की कामना की और उद्बोधन में कहा कि देवी मड़ई मेला का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। देवी मड़ई हमारी संस्कृति की विरासत है। खरीफ फसल कटाई के बाद देवी देवताओं से आशीर्वाद एवं धन्यवाद ज्ञापित कर अपने आत्मीय प्रिय जनों बड़े बुजुर्गों से मेल मिलाप करते हुए आशीर्वाद लेने का एक अवसर होता है।
जो वर्षों से चली आ रही है।
राजापडा़व क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मेला मड़ई आदिम संस्कृति की महत्ता को अपने साथ लिए हुए आदि काल से चली आ रही है। जिसमें इष्ट मित्रों से भेंट के साथ-साथ काम और इस दौड़ भाग की दुनिया से कुछ अच्छे पल जीवन के लिए यादगार के रूप में समेटने के लिए भी काम आते हैं।
मड़ई मेला में जमकर खरीदारी भी हुई दूर दराज से आए हुए दुकानदार कोई मायूस तो कोई खुशियो से भरा हुआ दिखा।

सोने चांदी की दुकान, मनिहारी, फैंसी दुकान, बर्तन दुकान, गुपचुप,होटल, पान की दुकान में ज्यादा भीड़ नजर आ रही थी। बच्चों के लिए खिलौने आकर्षण का केंद्र भी रहा। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है।
क्षेत्र वासियों को अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम के आनंद लेने का अपील भी आयोजन समिति ने किया है। इस अवसर पर श्रीमती लोकेश्वरी नेताम,
मान सिंह मरकाम, खामसिंह मरकाम,धनश्याम मरकाम, तिलक राम मरकाम, कृष्ण कुमार नेताम,चिमन नेताम, संजय देववंशी, दैनिक राम मंडावी, चैनसिह नेताम,मनोज मिश्रा,सूरज मरकाम, बसीद नेताम,गौकरण मरकाम,भुनेश्वर नेगी,चंदन मरकाम, दुबे मरकाम,मंगलू मरकाम,बंसीलाल मरकाम,पिन्टू तिवारी,गाडा़राय मरकाम,बसीद मरकाम,नेहरू राम मरकाम,सहित क्षेत्र भर के लोग शामिल रहे।