कोरोना के नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 को देखते हुए छत्तीसगढ़ को अलर्ट मोड पर रखा गया

Chhattisgarh Crimesकोरोना के नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 को देखते हुए छत्तीसगढ़ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां बीते दो दिनो के भीतर 3 कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें रायपुर में दो और भिलाई में एक मरीज शामिल हैं।

दुर्ग सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि भिलाई सेक्टर 10 निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति भिलाई स्थित निजी हॉस्पिटल में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या को लेकर इलाज कराने पहुंचा था। वहां डॉक्टरों ने उसका कोविड टेस्ट किया गया तो उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

जांच के बाद यह पता चलेगा कि मरीज नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 से संक्रमण है या पुराने वेरिएंट्स से। अभी मरीज का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है।

बताया जा रहा है कि मरीज का कुक दिन पहले भोपाल से आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उसकी जांच करने पहुंचेगी और कुक का टेस्ट भी कर सकती है।

जिले के सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि कोविड के नए वेरिएंट को लेकर दुर्ग जिले के सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और लाल बहादुर शस्त्री सुपेला अस्पताल में संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की गई है।

जिला अस्पताल के रखा गया अलर्ट मोड पर

अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड पहले से ही तैयार हैं। वहां की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना का वेरिएंट्स पहले से खतरनाक

भारत में कोरोना के दो नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की पुष्टि हुई है। ये वेरिएंट्स पहले से अधिक संक्रामक माने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं।