बिलासपुर जिले में राजस्व प्रशासन में बदलाव करते हुए कलेक्टर ने 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर जिले में राजस्व प्रशासन में बदलाव करते हुए कलेक्टर ने 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश साहू के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते कलेक्टर ने उन्हें हटा दिया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर, मस्तूरी, बिल्हा, रतनपुर, बोदरी, सीपत, सकरी, तखतपुर, पचपेड़ी और बेलगहना सहित विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू को बिलासपुर से मस्तूरी भेज दिया है। उनके खिलाफ लगातार अवैध वसूली व राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने में लेटलतीफी करने की शिकायतें मिल रही थी। प्रकाश की जगह अब अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को तहसीलदार बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी, राजेंद्र भारत को बिल्हा से रतनपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा, सोनू अग्रवाल को रतनपुर से सकरी और संदीप साय को बोदरी से सीपत भेजा गया है। अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति ध्रुव को बिलासपुर से सीपत पदस्थ किया गया है।

विभोर यादव बने बेलगहना के तहसीलदार पदोन्नति के बाद विभोर यादव को बेलगहना तहसीलदार बनाया गया है। राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर, टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना और पंकज सिंह को अतिरिक्त तहसीलदार, रतनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

नायब तहसीलदारों को भी नई जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी को तखतपुर से बिलासपुर, अप्रतिम पांडेय को कोटा से बिलासपुर और अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी भेजा गया है। स्थानांतरण पर जिले में आईं तहसीलदार श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकर्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जयश्री राजन पथे को तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा में पदस्थ किया गया है।

राजस्व प्रकरणों के बीच बदली जिम्मेदारियां जिले में जमीन विवाद, सीमांकन और नामांतरण जैसे राजस्व मामलों के निराकरण को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। इन मामलों में कार्रवाई को लेकर अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचती हैं। ऐसे में नई पदस्थापनाओं से तहसील स्तर पर कामकाज और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की व्यवस्था में बदलाव होगा। अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के कामकाज पर नजर रहेगी।