नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परिणाम के लिए संभावित तारीख घोषित कर दी है। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) रिजल्ट घोषित करेगा। प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2130 व 7 डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की 700 सीटें हैं। सभी सीटों पर प्रवेश नीट के माध्यम से होगा। एम्स में एमबीबीएस की 125 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। इन सीटों को मिलाकर 2255 सीटें हैं। हालांकि इसकी काउंसलिंग नई दिल्ली में होगी।
रायपुर में 5 कॉलेज दुर्ग में दो में प्रवेश
प्रदेश में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर हैं। वहीं, तीन निजी कॉलेजों में दो रायपुर व एक भिलाई में है। मेडिकल एक्सपर्ट डॉ. सीके शुक्ला व हिमेटोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए अच्छी रैंक व स्कोर की जरूरत पड़ती है।