विधायक रोहित साहू कल जतमई धाम में सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल, पौधरोपण कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को जतमई धाम कुम्हारपानी में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्लास्टिक मुक्त जतमई, वृक्षारोपण एवं पौधा रोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, विधायक रोहित साहू सुबह 7:30 बजे राजिम स्थित अपने निवास से जतमई धाम कुम्हारपानी, विकासखंड छुरा के लिए रवाना होंगे। सुबह 8:10 बजे जतमई धाम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त जतमई अभियान के साथ वृक्षारोपण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात सुबह 10 बजे जतमई धाम से राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 10:40 बजे राजिम स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे राजिम से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

विधायक के दौरा कार्यक्रम की सूचना जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रोटोकॉल अधिकारी गरियाबंद को भेजी गई है, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा पौधरोपण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।