अंबिकापुर. शहर के होलीक्रॉस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में घुसकर शुक्रवार की रात 2 भाइयों ने चोरी, तोडफ़ोड़ व आरक्षक के साथ मारपीट (Constable beaten) की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से भाग निकले। पीडि़त आरक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
भाई के साथ चौकी पहुंचकर मचाया उत्पात
आरक्षक चौकी में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच रात करीब 10.50 बजे सुमित सारथी अपने भाई सुजीत सारथी के साथ आया और चौकी के बाहर से ही आरक्षक को गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान सुमित ने सडक़ से ईंट उठाकर चौकी के अंदर फेंक दिया। आरक्षक द्वारा मना करने पर दोनों भाई चौकी के अंदर घुस गए और आरक्षक से गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। इस दौरान दोनों भाइयों ने आरक्षक के साथ मारपीट (Constable beaten) भी की।
आरक्षक ने प्रभारी को दी सूचना
दोनों भाइयों के आतंक से भयभीत आरक्षक (Constable beaten) ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। वहीं सूचना पर डायल 112 वाहन भी मौके पर पहुंच गया। चौकी प्रभारी व अन्य स्टाफ के पहुंचने से पहले ही दोनों भाई वहां से फरार हो गए।
आरक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने, तोडफ़ोड़ व मारपीट करने की रिपोर्ट आरक्षक (Constable beaten) ने कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर धारा 305(ए), 331 (4), 296, 391 (3), 132, 221, 121 (1), 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।