कांग्रेस आज रायपुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी

Chhattisgarh Crimesकांग्रेस आज रायपुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे मार्च दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से शुरू होगा। यहां से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। पार्टी ने इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी की अपील की है।

गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा मार्च

कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, संविधान रक्षा मार्च की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से होगी। यहां पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। इसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक तक जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

इस आयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी। कांग्रेस ने इसे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया है। पार्टी की ओर से जारी सूचना में सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी की जानकारी दी गई है।

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्योता

कांग्रेस ने मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों को भी शामिल होने का न्योता दिया है। इसके अलावा सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और आम लोगों से भी मार्च में भाग लेने की अपील की गई है।

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में गांधी मैदान पहुंचने का आग्रह किया है। कांग्रेस का कहना है कि सभी की भागीदारी से संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाया जाए। इसके लिए पार्टी ने सहयोगी संगठनों और आम लोगों से भी इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।