छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरोपी ने 9 साल की बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरोपी ने 9 साल की बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक आधी रात को बच्ची को उसके घर से उठाकर ले गया। मासूम बच्ची अगले दिन जंगल में मिली। घटना सिविल लाइन इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मासूम बच्ची को जंगल से बरामद किया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले हैं। इससे एक महीने पहले मासूम बच्ची की बड़ी बहन से भी रेप हो चुका है। आरोपी रेप और किडनैपिंग केस में जेल में बंद है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल,  रात को 9 साल की मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। करीब 1 बजे रात एक आरोपी बच्ची को उठाकर जंगल ले गया। रात में जब बच्ची की बड़ी बहन उठी तो वह बिस्तर से गायब थी।इसके बाद बड़ी बहन ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी।

परिजनों को खोजबीन के दौरान आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।