रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई

Chhattisgarh Crimesरायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों मीडिया के सामने अपना मुंह छिपाते और सवालों से बचते दिखे। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है।

हालांकि इस बात की पुष्टि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही होगी। मर्डर के पहले महिला आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट किया है कि कोई सवाल नहीं कोई जवाब नहीं। दुनिया सिर्फ मेरी आंखों से देखो।

प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर पहचान हुई

रायपुर SSP सिंह के मुताबिक, मर्डर अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने किया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किशोर पैकरा घर पर अकेले रहता था। उसकी दो बहने है जिसमें एक की मौत हो चुकी है और दूसरी दुर्ग में रहती है। किशोर की मां की भी करीब सालभर पहले मौत हो चुकी है।

अंकित से उसकी जान पहचान प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर हुई थी। अंकित पेशे से वकील है। वह जानता था कि किशोर का कोई उत्तराधिकारी नहीं है।

अंकित ही किशोर की देखरेख करता था

मृतक किशोर का हांडीपारा इलाके में मेन रोड में खुद का पुश्तैनी घर है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वह अकेला रहता था। अंकित अक्सर घर आया जाया करता था। वह उसके लिए खाना और पानी जार में लेकर आता था।

किशोर की कोई लाइफस्टाइल नहीं थी। उसके पास एक पुरानी साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी कि वजह से वह कहीं आता जाता नहीं था। अंकित ही उसकी देखरेख करता था। आशंका है कि यह भी प्रॉपर्टी हड़पने के लालच में वह कर रहा था।

शिवानी ने की थी लव मैरिज, रील्स बनाने का था शौक

दूसरी ओर उसकी पत्नी शिवानी ने 2020 में कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। फिर उसने वकालत किया। यहीं उसका परिचय अंकित से हुआ था। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली।

शिवानी सोशल मीडिया में अक्सर रील्स बनाकर डाला करती थी। उसने अपने पति के साथ शादी की तस्वीर और कई वीडियो फोटो भी पोस्ट की है। उसे रील्स बनाने का भी शौक था।